बठिंडा मंडी में फसल उठान का इंतजार करता किसान।
- फोटो : अमर उजाला
मंडियों में पहुंच रहे गेहूं की खरीद की अदायगी कागजों में किसानों को कर दी गई है। इसी के आधार पर प्रदेश सरकार व डीसी डॉ. बसंत गर्ग अदायगी करने के दावे कर रहे हैं लेकिन अब तब किसानों को फसल की अदायगी नहीं हुई है।
सरकार ने 12 से 15 करोड़ का गेेहूं किसानों से खरीद लिया है लेकिन अदायगी नहीं की गई। लिफ्टिंग भी बहुत कम हुई है। अदायगी 48 घंटों में करने का दावा किया जा रहा है लेकिन यह सब कागजों में ही हो रहा है। - बंटी धुन्नीके, उपाध्यक्ष, आढ़तिया एसोसिएशन
गेहूं की खरीद की तुरंत अदायगी की जा रही है। अदायगी न होने का कोई मामला सामने आ रहा है तो उसकी जांच करवाई जाएगी। - डॉ. बसंत गर्ग, डीसी
बठिंडा की 12 मंडियों में अब तक 16720 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है। इसमें से 14445 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। 8000 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हो चुकी है। 10075 मीट्रिक टन गेहूं के बिल भेजेे हुए हैं। जब पास हो जाएंगे तो किसानों को अदायगी कर दी जाएगी।- हरप्यार सिंह, मार्केेट कमेटी सचिव