फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से आहत किसान ने दी जान

Sun, 05 Jun 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
कृष्ण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के कस्बा भीखी में पड़ते गांव समाओ के एक कर्जदार किसान ने खेत में सल्फास निगल कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने उसका शव वारिसों को सौंप दिया है। किसान पर करीब साढे़ 19 लाख कर्ज था। उसको बैंक की ओर से परेशान करने को लेकर एक मामला अदालत में भी चल रहा था। 
विज्ञापन


गांव समाओ के किसान कृष्ण सिंह (50) पर बैंक और सोसाइटी का करीब साढे़ 19 लाख कर्ज था। उसके बेटे प्रगट सिंह ने बताया कि उसके पिता को स्टेट बैंक आफ पटियाला के करीब 15 लाख, पंजाब एंड सिंध बैंक के 3 लाख और खेतीबाड़ी सहकारी बैंक का सवा लाख रुपये कर्ज था।

प्रगट सिंह ने बताया कि पिछले समय में एक बैंक ने उनको परेशान करना शुरू कर दिया। कृष्ण सिंह के पास 4 एकड़ जमीन थी। उसमें से आधी उपजाऊ नहीं थी। प्रगट सिंह ने बताया कि उक्त सभी बातों से परेशान होकर उनके पिता कृष्ण सिंह ने शनिवार शाम को खेत में जाकर सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


पंजाब किसान यूनियन के गुरनाम सिंह भीखी, जिलाध्यक्ष भोला सिंह व अमरीक सिंह समाओ ने सरकार से मांग की है कि किसान पर चढ़ा कर्ज माफ कर परिवार की आर्थिक सहायता की जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें