फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख कर्ज था, आहत किसान ने लगाया फंदा

Tue, 10 May 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
जिले के गांव कोरेआणा में एक किसान ने कर्ज और मुआवजा न मिलने से परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी पहचान अमरदास उर्फ काला के तौर पर हुई है। भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के जनरल सचिव सरूप सिंह रामां ने बताया कि किसान अमरदास के पास अपनी एक एकड़ जमीन थी।
विज्ञापन


पंजाब हरियाणा हद पर उसने तीन एकड़ जमीन ठेके पर ले रखी थी। इस पर उसने कपास की फसल लगाई थी, जो सफेद मक्खी के हमले से बर्बाद हो गई थी। बाद में उसे बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं मिला। 

उन्होंने बताया कि किसान पर सरकारी व गैर सरकारी करीब ढाई लाख कर्ज था। उसने कर्ज उतारने के लिए काफी प्रयास भी किए, लेकिन कर्ज नहीं उतर सका। वह बीते काफी दिनों से परेशान चल रहा था। उन्होंने बताया कि इस वजह से मंगलवार को किसान अमरदास ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


किसान नेता ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार का पूरा कर्ज माफ किया जाए। उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व उचित मुआवजा दिया जाए। मृतक किसान अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें