फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने निगला जहर, गंभीर 

Sun, 18 Sep 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
जहर खाकर जान देने की कोशिश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गांव ठुल्लेवाल की एक महिला कुलदीप कौर पत्नी जग्गा सिंह ने शनिवार को जहर निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


कुलदीप कौर ने बताया कि उसका किसी व्यक्ति के साथ झगड़ा था और गांव के पूर्व सरपंच उस व्यक्ति की मदद करता है। पूर्व सरपंच ने उसे घर बुलाकर उसे काफी डराया धमकाया। धमकियों से आहत होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। मौके पर पहुंची शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की जिला प्रधान जसविंदर कौर ठुल्लेवाल ने कहा कि एक औरत को डराना धमकाना  दंडनीय अपराध है।

जिन व्यक्तियों ने भी कुलदीप कौर को डराया धमकाया और परेशान किया उनके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। थाना सदर के प्रभारी जसवीर सिंह का कहना है कि अस्पताल से अभी उनके पास रुक्का नहीं आया। रुक्का आने के बाद कुलदीप कौर के बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें