संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। वीरवार को गांव शेरपुर कलां में एक सड़क हादसे में छठी कक्षा की छात्रा अमृत कौर (12-13 वर्ष) की मौत हो गई। उसकी सहेली दीप कौर गंभीर रूप से घायल है।
स्कूल से छुट्टी के बाद दोनों बच्चियां साइकिल पर घर जा रही थीं तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। अमृत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रॉली चालक फरार हो गया। सूचना पर थाना सदर जगरांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अमृत कौर के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। दीप कौर को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। थाना सदर इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।