फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्जन दफ्तर के सामने संघर्ष कमेटी का धरना, यूनियन नेता बोले- मांगों पर गौर नहीं किया तो जारी रहेगा संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते लंबे समय से मांगों के पूरा नहीं होने पर सेहत मुलाजिम संघर्ष कमेटी का धरना सोमवार को जारी रहा। इस धरने में मल्टीपर्पज कैडर कर्मचारी शामिल रहे। अब इन्होंने अपनी रिपोर्टिंग भी अधिकारियों को देना बंद कर दी है। यूनियन नेताओं का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर गौर नहीं होगा, वह अपने धरने का इसी तरह जारी रखेंगे।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने बताया कि बीते 14 साल से मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर फीमेल एनआरएचएम 2211 और ठेके पर काम कर रही है। इन्हें तुरंत पक्का किया जाना चाहिए। इसी तरह मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर मेल के लिए प्रोवेशन समय तीन साल रखा गया है, जबकि उनकी मांग है कि इसे दो साल का किया जाए। कोविड 19 को लेकर उनका स्टाफ पूरी मेहनत से काम कर रहा है। उनकी सरकार से मांग है कि उन्हें स्पेशल इन्क्रीमेंट दिया जाए। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, वह धरना इसी तरह जारी रखेंगे। पंजाब सरकार मुलाजिमों के हक को छीन रही है। सात अगस्त को वह पटियाला में सीएम के मोती महल का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें