फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि आर्डिनेंस और बिजली एक्ट के खिलाफ दिया धरना

विज्ञापन
बठिंडा में बस स्टैंड पर केंद्र सरकार का पुतला फूंकते किसान। - फोटो : BATHINDA
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की प्रदेश कमेटी के आह्वान पर सोमवार को किसानों ने कृषि आर्डिनेंस और बिजली एक्ट 2020 के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मिनी सचिवालय के पास धरना दिया। किसानों ने धरना देने के बाद रोष मार्च निकालकर बस स्टैंड पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। किसानों ने अपनी मांगों का एक पत्र प्रधानमंत्री के नाम लिखकर डीसी को सौंपा। किसानों से मांग पत्र लेने तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड़ पहुंचे थे।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष राजविंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए तीनों कृषि आर्डिनेंस एवं बिजली एक्ट किसानों की फसलों की सरकारी खरीद को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस आर्डिनेंस से किसानों की फसल प्राइवेट बड़े घराने अपनी मर्जी के रेट से खरीदेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें