फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: कुलचे छोले के पैसे मांगने पर रेहड़ी चालक को पीटा

Sat, 18 Oct 2025 09:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। डाबा रोड के हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के बाहर कुछ युवकों ने कुलचे छोले बेच रहे रेहड़ी चालक को पीट दिया। उसकी रेहड़ी पलटाकर उसका सारा सामान तहस-नहस कर दिया। रेहड़ी चालक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने युवकों से कुलचे छोले खाने के बाद पैसे मांगे थे। जब रेहड़ी चालक के पिता और भाई उसे बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। राहगीरों की सूचना पाकर थाना डाबा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही लोगों ने घायल युवक और उसके पिता को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया था।
विज्ञापन

शिमलापुरी के मोहल्ला फतेह सिंह नगर इलाके में रहने वाले बलराम ने बताया कि वह हरकृष्ण स्कूल के गेट के बाहर कुलचे छोले और रोटी का ठेला लगाता है। शुक्रवार दोपहर वह किसी काम से घर गया था। इस दौरान छोटा बेटा रोहित दुकान पर बैठा था। दोपहर के समय तीन युवक ठेले पर आए। उन्होंने छोले कुलचे खाए और बिना पैसे दिए जाने लगे। रोहित ने उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने उसका ठेला पलट दिया। इसके बाद रोहित को पीटा। रोहित ने उसे फोन करके घटना की जानकारी दी। जब वह अपने बड़े बेटे मोहित के साथ मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें