फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह में सड़क पर कोई लावारिस पशु नहीं दिखेगा : कीमती भगत

Fri, 16 Sep 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
cows - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गो रक्षा कमीशन पंजाब के चेयरमैन कीमत भगत ने कहा कि कमीशन की तरफ से ऐसी योजना बनाई गई है कि तीन महीने में अंदर कोई भी लावारिस पशु सड़कों पर नहीं दिखेगा। सड़कों पर घूमते गाय व नंदीगढ़ गोशालाओं में एडजस्ट कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बरनाला में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जहां राज्य की सभा गोशालाओं को मुफ्त बिजली दी जा रही है, वहीं सामान को भी वैट मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा नई बन रही हर गोशाला को हर साल पांच लाख और पुरानी गोशाला को हर साल तीन लाख रुपये दिए जाया करेंगे। 

उन्होंने कहा कि गो तस्करी को सख्ती से रोकने के लिए कानून में संशोधन कर पशु हत्या करने वाले को 10 साल की कैद का प्रावधान किया गया है।

कीमती भगत ने कहा कि गो रक्षा दल पंजाब के प्रधान सतीश कुमार राजपुरा पर गलत मामले दर्ज किए गए हैं, जिनको खारिज करवाने के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मिला जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ खादी बोर्ड पंजाब के चेयरमैन हरजीत सिंह ग्रेवाल, जिला प्रधान गुरमीत हंडियाया, प्रेम प्रीतम जिंदल, यादविंदर शंटी, ललित गर्ग, एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर, डीसी भूपिंदर सिंह राय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें