फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों से मोबाइल फोन चोरी कर ओलेक्स पर देते थे बेच

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। दुकानों से मोबाइल फोन चोरी कर ऑनलाइन बेचने वाले दो आरोपियों को थाना सराभा नगर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों का एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पिपल चौक निवासी सोनू कुमार और माडल टाऊन धक्का कॉलोनी निवासी परमजीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वहीं, फरार आरोपी की पहचान माडल टाऊन की धक्का कॉलोनी निवासी संजय उर्फ संजू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश कर दिया है, जहां आरोपियों को एक दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें