फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: चोरी की कार जाली कागजात तैयार कर बेची, केस

Sat, 04 Oct 2025 09:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पैसे बचाने के लिए सेकेंड हैंड गाड़ी खरीद करना महानगर के एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। विक्रेता ने चोरी की गाड़ी के जाली कागजात तैयार करवा लिए और उस पर जाली नंबर लगा बेच दिया। धांधरा रोड के महमूदपुरा निवासी अमित कुमार को जब मामले का पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना सदर पुलिस ने मामले में की जांच के बाद गांव तलवंडी राय के रहने वाले रमन गोयल व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

अमित कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह कार खरीदने का इच्छुक था। उसका बजट सात लाख के करीब था। आरोपी रमन गोयल ने उसे पुरानी कार खरीदने की सलाह दी। आरोपी ने उसे कार दिखा भी दी। कार उसे पसंद आई और छह लाख 65 हजार रुपये में सौदा हो गया। आरोपी ने जाली कागजात तैयार कर उसे चोरी की गाड़ी थमा दी। पहले तो उसे बताया नहीं गया। जब उसने जांच करवाई तो पता चला कि उक्त कार चोरी की है। उसके कागजात भी जाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें