फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नशा तस्करों को अवैध हिरासत में रखने वाला एसटीएफ इंचार्ज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ की टीम ने ही सराभा नगर इलाके से किया गिरफ्तार, एसआई ने डीएसपी पर लगाए आरोप
विज्ञापन

दो प्राइवेट लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज, उनकी तलाश में जुटी है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। नशा तस्करों को एक दिन तक अवैध हिरासत में रखने और अपने ओहदे का गलत इस्तेमाल करने के मामले में लुधियाना एसटीएफ के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर के साथ साथ उसका साथ देने वाले प्राइवेट व्यक्ति नरिंदर सिंह और अवतार सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी गुरमीत सिंह से पूछताछ कर उसके दोनों साथियों का पता लगाने में जुटी है। वहीं सब इंस्पेक्टर ने डीएसपी रहे सतविंदर सिंह विर्क पर आरोप लगाए और कहा कि डीएसपी ने ही तस्करों को अवैध हिरासत में रख बाद में छोड़ा है। सीनियर अधिकारियों ने अभी तक इस बात को लेकर जवाब नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने इसकी जांच शुरू कर दी है।
एसटीएफ के एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को आरोपी सब इंस्पेक्टर ने 17 सितंबर को पटियाला के गांव घग्गा निवासी चरणजीत सिंह चन्नी और रणवीर सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों को किसी लोकेशन से गिरफ्तार कर दूसरी लोकेशन के बारे में डीएसपी विर्क को जानकारी दी। तलाशी के दौरान उनसे अफीम बरामद की गई। एक दिन हिरासत में रखने के बाद सब इंस्पेक्टर ने अगले दिन दोनों के खिलाफ मोहाली स्थित एसटीएफ के थाने में मामला दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन

डीएसपी सतविंदर सिंह विर्क ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह एक दिन से अवैध हिरासत में है। जब डीएसपी विर्क ने सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह से पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बारे में गुरमीत सिंह ने किसी सीनियर अधिकारी को भी सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

वहीं एआईजी ने बताया कि दोनों फरार आरोपियों को भी टीम जल्द गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने गुरमीत सिंह द्वारा डीएसपी सतविंदर सिंह विर्क पर आरोप लगाए जाने के बारे में कहा कि अब गुरमीत सिंह की सच्चाई सामने आई है तो वह झूठे आरोप डीएसपी पर लगा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें