फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के उद्यमी लुधियाना में खंगालेंगे संभावनाएं

Tue, 17 Nov 2015 02:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका के फेडरेशन ऑफ चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के उद्यमी 27 नवंबर को लुधियाना पहुंच कर कारोबारी संभावनाएं तलाशेंगे। श्रीलंका के उद्यमियों ने मशीन टूल्स, हैंड टूल्स, न्यूमेटिक एवं रोबोटिक टूल्स, प्लाईवुड, एग्रो उपकरण, औद्योगिक वाहन, बिल्डिंग निर्माण और इंजीनियरिंग उद्योग में विशेष रूचि दिखाई है। साथ ही वे चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंग्स (सीआईसीयू) की ओर से आयोजित मेगा इंजीनियरिंग एक्सपो में भी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी सोमवार को चैंबर के प्रधान अवतार सिंह ने होटल में आयोजित बैठक में दी।
विज्ञापन

अवतार ने कहा कि श्रीलंका के अलावा अफ्रीकन देशों ट्यूनीशिया इत्यादि के उद्यमी भी नई तकनीक और प्रदूषण कम करने के मंत्र हासिल करेंगे। चैंबर 27 से तीस नवंबर तक तीसरी इंटरनेशनल इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी एवं सोर्सिंग शो का आयोजन कर रहा है। एक्सपो में स्टील और इलेक्ट्रोप्लेटिंग पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसमें आधुनिक तकनीक के बारे में अपडेट किया जाएगा। चैंबर महासचिव उपकार सिंह ने कहा कि एक्सपो में 300 कंपनियां अपने लेटेस्ट उत्पाद डिस्पले करेंगी। इनमें से सौ निर्माता माइक्रो एवं स्माल सेक्टर से संबंधित हैं, उनको भी अपने उत्पादों की मार्केटिंग के लिए विशेष जगह दी गई है। प्रदर्शनी में चालीस से पचास हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा ग्रीन मैन्यूफैक्चरिंग एवं रोबोटिक पर फोकस किया जाएगा। एक्सपो के पीछे चैंबर का मकसद मेड इन पंजाब को विश्व के मानचित्र पर पहुंचाना है। इस अवसर पर रजनीश अहूजा समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें