फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले आतंकवाद अब नशे से नाश्ा

Tue, 17 Nov 2015 02:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वराज अभियान के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि पंजाब की पहली पीढ़ी को आतंकवाद ने खत्म कर दिया और अब दूसरी पीढ़ी को नशा खत्म कर रहा है। यादव सोमवार को गांव सराभा में शहीद करतार सिंह सराभा के 100वें शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार को काफी कोसा। योगेंद्र यादव ने कहा कि पंजाब सरकार शहीदों की विरासतों पर भी अपना कब्जा करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को शहीद सराभा के शताब्दी समागम में आने से पुलिस प्रशासन ने रोका है। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक तरसेम जोधा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

सीएम से न मिलवाने पर पत्रकारों का प्रदर्शन
सोमवार को मुख्यमंत्री जब गांव सराभा पहुंचे तो वहां पत्रकारों ने उन्हें एक ज्ञापन देना था। इसके लिए उन्होंने पुलिस से इजाजत मांगी। पुलिस ने उन्हें कुछ समय के लिए रुकने को कहा। काफी समय इंतजार कराने के बावजूद पत्रकारों को सीएम से मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद पत्रकारों ने पंजाब सरकार और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें