फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड फंड के लिए 90 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Sat, 26 Mar 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना के गुरु नानक स्टेडीयम में स्पोट्र्स डिपार्टमेंट की ओर से स्पीड फंड के लिए ट्रायल देने पहुंचे खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरु नानक स्टेडियम में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से स्पीड फंड के लिए गुरुनानक स्टेडियम में ट्रायल करवाए गए। इसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से 90 खिलाड़ियों (लड़के-लड़कियां) ने रजिस्ट्रेशन करवाए।
विज्ञापन


डीएसओ सतपाल सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया था। इसके बाद ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान जिम्नास्टिक, साइकिलिंग, बाक्सिंग, एथलेटिक्स, जूडो, रेसलिंग, टेबल टेनिस, लांग टेनिस, बैडमिंटन और वेट लिफ्टिंग के ट्रायल हुए। इसमें राष्ट्रीय स्तर के अंडर-12 और अंडर-14 के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

सतपाल ने बताया कि 10 खेलों के लिए 41 खिलाड़ियों (लड़के-लड़कियां) को चुना जाएगा। जिम्नास्टिक में छह खिलाड़ियों को चुना जाएगा, जिसमें चार लड़के तथा दो लड़कियों को रखा जाएगा। साइकिलिंग में सिर्फ 3 लड़कियों को ही चुना जाएगा। बाक्सिंग में दो लड़के और एक लड़की, एथलेटिक्स में एक लड़का और एक लड़की, जूडो में सिर्फ 3 लड़कियों को रखा जाएगा। ट्रायल में चुने गए विद्यार्थियों को इसके अंतर्गत 5500 रुपये महीना फंड के रुप में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें