फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक बेकाबू होने के बाद गिरा युवक तो ट्रक ऊपर से ही निकल गया
विज्ञापन

हदबंदी को लेकर उलझी थाना डिविजन तीन और चौकी जनकपुरी की पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। बाइक पर सवार होकर घर वापिस जा रहे सुभाष नगर की चंद्रलोक कॉलोनी इलाके में रहने वाले गुरजंट सिंह उर्फ करण को सोमवार की देर रात को समराला चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद करण की बाइक बेकाबू हो गई और वह नीचे गिर गया। इसी दौरान ट्रक करण के ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। लेकिन राहगीरों ने पीछा कर ट्रक चालक को कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन तीन और चौकी जनकपुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पहले तो पुलिस मुलाजिम हदबंदी को लेकर उलझे रहे, लेकिन बाद में तय हुआ कि इलाका डिविजन तीन पुलिस का है जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गुरजंट सिंह एसी मार्केट स्थित किसी कपड़े की दुकान पर काम करता था। सोमवार की रात को वह दोस्तों के साथ दशहरा पर्व को लेकर लगे मेले में चला गया। घूमने के बाद उसके दोस्त अपने अपने घर चले गए और वह चीमा चौक के रास्ते से अपने घर चंद्र लोक कॉलोनी जा रहा था। रास्ते में जब समराला चौक के पास पहुंचा तो उसे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसका बाइक बेकाबू हो गया और वह सड़क के बीच ही गिर पड़ा। हैरानी की बात यह है कि टक्कर लगने के बाद भी ट्रक की रफ्तार कम नहीं हुई और उसने तेज रफ्तार ट्रक गुरजंट के ऊपर से ही गुजार दिया। जिस कारण गुरजंट का सिर पूरी तरह से खराब हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें