फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह हत्याकांड के चारों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बरनाला। हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह हत्याकांड के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला पुलिस मुखी संदीप कुमार मलिक ने प्रेस वार्ता में बताया कि रविवार रात हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह का कत्ल कर दिया गया था। कत्ल के चारों आरोपी परमजीत सिंह पम्मा ठिकरीवाल, जगराज सिंह राजा रायसर, गुरमीत सिंह चीमा, वजीर सिंह अमला सिंह वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के दौरान रामनिश सिंह एसपीडी, डीएसपी सतबीर सिंह, डीएसपी गमदुर सिंह के नेतृत्व मे टीम बनाई गई। इनकी अध्यक्षता में थाना धनौला के अंतर्गत नाके लगाए गए और चेकिंग के दौरान ऑल्टो कार को रोकने का इशारा किया। लेकिन ड्राइवर ने कार को भगाने की कोशिश और फायर किया। पुलिस पार्टी द्वारा भी जवाबी फायर किए गए, जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घायल की पहचान परमजीत सिंह पम्मा के तौर पर हुई। इन दोषियों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी पिस्तौल 315 बोर, दो कारतूस, एक ऑल्टो कार, मोटरसाइकिल बरामद हुए। परमजीत सिंह को सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें