फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहियां बीड़ को बेहतरीन ईको टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा- अमन अरोड़ा

विज्ञापन
संगरूर के सोहियां बीड़ का दौरा करते हुए कैबिनट मंत्री अमन अरोड़ा। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
संगरूर। पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से सोहियां बीड़ को ईको टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। वे रविवार को चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन पंजाब प्रवीन कुमार, मुख्य वनपाल वाइल्ड लाइफ गीतांजलि, वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून के माहिर डा. हबीब बिलाल और डा. सम्राट व डिवीजनल वन मंडल अधिकारी मोनिका देवी यादव के साथ सोहियां बीड़ का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह बीड़ 700 एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में फैली हुआ है, जो छतबीड़ से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस बीड़ को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए जल्द ही इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान को अवगत करवाएंगे और इसके बाद बीड़ को संवारने का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के राज्य जानवर ( स्टेट एनिमल) काले हिरन की लुप्त हो रही प्रजाति को बचाने के प्रयास तहत सोहियां बीड़ में काले हिरन लाने बारे भी बैठक में विचार विमर्श किया गया है, ताकि लोग काले हिरन देखने के लिए इस बीड़ प्रति आकर्षित हो सकें। उन्होंने कहा कि जंगली जीव तथा वन माहिरों की राय मुताबिक इस बीड़ में ऐसे वृक्ष भी लगाए जाएंगे जो जीव जंतुओं का बसेरा बनेंगे और इस स्थान की खूबसूरती में ओर बढ़ोतरी करेंगे।
कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि लगभग ढाई माह पहले उनकी ओर से जंगलात और जंगली जीव सुरक्षा मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक्क सहित इस बीड़ का दौरा किया गया था और उसके बाद वह लगातार इस बीड़ के कायाकल्प हेतु जंगली जीव तथा वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोहियां बीड़ को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करने हेतु प्राथमिक तौर पर खाका तैयार कर लिया गया है और जल्द ही सुधार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें