फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती को पिस्तौल दिखाकर छीने 13 लाख

Thu, 07 Nov 2013 10:56 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना के पक्खोवाल रोड पर गांव ललतों कलां के नजदीक कार सवार चार नकाबपोश युवकों ने आढ़ती को दिनदिहाड़े पिस्तौल दिखाकर 13 लाख रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने शहर की नाकाबंदी कर दी। अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस हर बिंदू पर छानबीन कर लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

 जानकारी के अनुसार गांव जोधां निवासी आढ़ती राकेश कुमार ने अपने बेटे के साथ वीरवार को दोपहर के वक्त गांव फुल्लांवाल स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से 13 लाख रुपये निकलवाए।

दोनों अपनी कार में सवार होकर वापस गांव जा रहे थे। पक्खोवाल रोड पर पावरग्रिड के पास एक सफेद रंग की बोलेरो कार ने उनको पीछे से हल्की टक्कर मार दी।

इसके बाद आढ़ती ने कार रोक दी और कार को हुए नुकसान को देखने के लिए बाहर निकले। तभी चार नकाबपोश बाहर आए और उनके रुपयों से भरे बैग की मांग की।

आढ़ती और उसके बेटे ने बैग देने में आनाकानी की तो उन्होंने मारपीट की और पिस्तौल दिखाकर बैग लेकर फरार हो गए।

 इसके बाद बाप-बेटे ने शोर मचाया तो आसपास लोग इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। थाना सदर के प्रभारी अमनदीप सिंह बराड़ का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदाजा लगाया जा रहा है कि आढ़ती ने जब बैंक से रुपये निकलवाए तभी से लुटेरे उनके पीछे लगे थे और मौका पाते ही कार रुकवा कर नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें