फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना के बाद चेन्नई की ओर दौड़ेगी एवन साइकिल

Thu, 07 Nov 2013 10:08 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल उद्योग की अग्रणी कंपनी एवन साइकिल्स लिमिटेड बिहार में पटना के बाद अब तामिलनाडू की राजधानी चैन्नई में भी पैर पसारेगी।
विज्ञापन


एवन ने चेन्नई में नया यूनिट लगाने के लिए जगह की खरीद कर ली है। अगले साल दीपावली तक पटना यूनिट में उत्पादन शुरू करने के बाद कंपनी चेन्नई में विस्तार की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

यह खुलासा एवन साइकिल्स के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर ओंकार सिंह पाहवा ने किया। पाहवा वीरवार को फैक्ट्री परिसर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। पाहवा ने कहा कि लॉजिस्टिक कारणों के चलते कंपनी पटना और दक्षिण में अपना बेस मजबूत कर रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर भी एक नया प्लांट लगाया जा रहा है। इसमें भी उत्पादन अगले साल से शुरू हो जाएगा। विस्तार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एवन का उत्पादन सात हजार साइकिल रोजाना से उछल कर 12 हजार साइकिल पर पहुंच जाएगा।

फिलहाल कंपनी सात हजार साइकिल प्रति दिन का उत्पादन कर रही है। इसके अलावा साइकिल की बिक्री बढ़ाने के लिए अब छोटा भीम का सहारा लिया गया है।

एवन ने छोटा भीम साइकिल की नई सीरीज तीन से दस साल उम्र के बच्चों के लिए पेश की है। इसमें फिलहाल छह मॉडल तैयार किए गए हैं, जबकि अगले साल से इस सीरीज में मॉडलों की संख्या बढ़ा कर बीस तक कर दी जाएगी। छोटा भीम सीरीज में एवन रोजाना पांच सौ साइकिल की बिक्री करेगी।

कंपनी के डायरेक्टर ऋषि पाहवा ने विस्तार योजना के बारे में बताते हुए कहा कि चेन्नई में कंपनी के पास करीब पांच एकड़ जगह है। पटना और चेन्नई में एसेंब्लिंग प्लांट लगाया जाएगा।

इसके अलावा लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर नए प्लांट की बिल्डिंग लगभग तैयार है। वहां पर भी शीघ्र ही उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली रोड स्थित प्लांट का भी विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया के पूरा होते ही उत्पादन सात से बढ़ कर 12 हजार साइकिल प्रति दिन हो जाएगा। इस अवसर पर मनदीप सिंह पाहवा के अलावा कंपनी के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें