फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रेमियों-सिखों के पथराव में एसपी समेत पांच घायल

Tue, 26 Nov 2013 10:11 PM IST
अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा में डेरा प्रेमियों और सिखों के बीच गांव ढुड्डीके में पथराव होने से फरीदकोट के एसपी समेत तीन पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। झड़प में दो डेरा प्रेमी भी घायल हो गए। उग्र भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ ही हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन


इस घटना के बाद पंजाब सरकार ने सूबे में रेड अलर्ट जारी कर दिया। हिरासत में लेने के विरोध में सिखों ने थाने का भी घेराव किया। 

 सिरसा के डेरा प्रेमियों ने दाना मंडी गांव ढुड्डीके में 26 नवंबर को नाम चर्चा रखी थी। सोमवार देर रात डेरा प्रेमी पंडाल तैयार कर रहे थे, इसी दौरान सिख समुदाय ने कुछ लोगों ने पुलिस मुलाजिमों की मौजूदगी में पंडाल फाड़ दिया।

डेरा प्रेमियों की दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी और करीब दर्जन मोटर साइकिलें तोड़फोड़ दीं। मारपीट सेदो डेरा प्रेमी चरनजीत सिंह और परमजीत सिंह जख्मी हो गए। डेरा प्रेमियों ने खेतों में छिपकर जान बचाई। इस घटना के बाद जिला पुलिस प्रमुख और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


 थाना अजीतवाल पुलिस ने डेरा प्रेमी गुरमेल सिंह के बयान पर ढुड्डीके के सरपंच जसदीप सिंह, जिला परिषद मेंबर जगतार सिंह धालीवाल और गुरप्रीत सिंह को हिरासत में लिया। इसके अलावा भजन सिंह प्रधान, निन्दर सिंह लाडी और पांच दर्जन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केस दर्ज करने के बाद स्थिति और तनाव पूर्ण हो गई।

थाना अजीतवाल का किया घेराव
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति मेंबर जगराज सिंह दौधर का नेतृत्व में सिख संगत ने सुबह ही थाना अजीतवाल का घेराव करके हिरासत में लिए लोगों को रिहा करने और पर्चा रद करने की मांग की।

कुछ देर मोगा-लुधियाना मार्ग पर यातायात भी रोका। इसके बाद में सिख संगत नाम चर्चा वाली जगह पर एकत्रित हो गए। वहां पहले ही डेरा प्रेमी नाम चर्चा की तैयारी करने लगे तो स्थिति और तनावपूर्ण बन गई।

पड़ोसी जिलों से बुलानी पड़ी पुलिस
सिविल और पुलिस अधिकारियों ने दोनों धड़े को समझाने की कोशिश की। स्थिति बेकाबू होती देख कर पड़ोसी जिलों की पुलिस भी बुलाई। इस दौरान डेरा प्रेमियों ने नाम चर्चा शुरू कर दी।

 विरोध के लिए आगे बढ़ी सिख समुदाय के साथ पुलिस का टकराव हो गया। दोनों ओर से चले ईंट-पत्थरों के कारण फरीदकोट के एसपी दिलबाग सिंह पन्नू और दो अन्य पुलिस कर्मचारी जख्मी हो गए। जिला पुलिस प्रमुख कमलजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि स्थिति कंट्रोल में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें