फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू मिनी बस एक्टिवा पर चढ़ी, इंजीनियर की मौत

Tue, 26 Nov 2013 10:01 PM IST
अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
लिंक रोड स्थित निरंकारी भवन के पास एक बेकाबू मिनी बस ने एक्टिवा सवार बाप-बेटा और एक मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। इसमें इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति जख्मी हो गए।
विज्ञापन


एक्टिवा सवार इंजीनियर को बड़ी मुश्किल के बाद बस के नीचे से निकाला गया। इसी दौरान बस ने एक साइड पर खड़ी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद लिंक रोड पर जाम लग गया। बस चालक मौके पर फरार हो गया। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

मंगलवार शाम को प्रीत मिनी बस बुढलाडा से मानसा की ओर आ रही थी। स्थानीय लिंक रोड पर निरंकारी भवन के पास बस अचानक बेकाबू हो गई और सामने से आ रहे एक्टिवा सवार मनीष कुमार मीशा (35), उसके पिता हंस राज पुत्र हरगुलाल वासी वार्ड नंबर पांच, मानसा और एक अन्य मोटरसाइकिल सवार मुख्त्यार सिंह (52) पुत्र इंदर सिंह वासी वार्ड नंबर दो मानसा को कुचल दिया। हादसे के बाद एक्टिवा बस के नीचे घुस गई।
विज्ञापन


इस कारण एक्टिवा चालक मनीष कुमार की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके पिता हंस राज गंभीर रूप में घायल हो गए। हंस राज को मानसा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बड़े अस्पताल रेफर कर दिया।

बस ने स्विफ्ट कार को भी चपेट में लिया
मोटरसाइकिल चालक मुख्त्यार सिंह को भी चोटें लगीं उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना में बेकाबू मिनी बस ने सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट कार को भी अपनी चपेट में ले लिया और खंभे के साथ टकराकर रुक गई।

बस ड्राइवर फरार
थाना मुखी दलबीर सिंह ने बताया कि मृतक मनीष कुमार को बड़ी मुश्किल के साथ बाहर निकाला। प्रीत बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। थाना सिटी दो की पुलिस ने बस ड्राइवर बाबू सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें