फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसेज सिद्धू करेंगी 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में शिरकत

Wed, 25 Dec 2013 09:21 AM IST
अमर उजाला, रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी चैनल कलर्स के लोकप्रिय शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के जरिए अपने चिरपरिचित अंदाज में शो में आए मेहमानों की खिल्ली उड़ाने वाले सिद्घू पाजी की अब खैर नहीं।
विज्ञापन


इस शो में अब उनकी भी क्लास लगने वाली है। ऐसा तब होगा जब उनकी पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू भी मेहमान के तौर पर इसमें शिरकत करेंगी।

डा. नवजोत कौर सिद्धू ने खुद यह स्वीकार किया है कि जल्द ही वे शो में शामिल होकर पूर्व क्रिकेटर की बैंड बजाएंगी। इसके लिए कपिल की ओर से उन्हें न्यौता भी मिला है।

पंजाब के सेहत विभाग की संसदीय सचिव व पूर्व क्रिकेटर नवजौत सिंह सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू ने मंगलवार को यहां आगमन के दौरान कहा कि वह कॉमेडी शो में जाकर नवजोत सिंह सिद्धू की बैंड बजाएंगी।
विज्ञापन


डा.सिद्धू मंगलवार को यहां सिविल सर्जन कार्यालय के औचक निरीक्षण के सिलसिले में पहुंची थीं। पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होेंने खुलासा किया कि शो के होस्ट व कॉमेडी किंग कपिल ने उन्हें शो में शामिल होने का न्यौता दिया है। अब वह शो में बतौर मेहमान शामिल होने की तैयारी में हैं।

डा.सिद्धू ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू शोे के दौरान स्क्रिप्ट से हट कर भी काफी कुछ बोल जाते हैं।मैडम सिद्धू ने स्वीकार किया कि सिद्धू भले ही शो या क्रिकेट मैचों की कमेट्री के दौरान शोर-ओ-शायरी करें, लेकिन उनके सामने वे ऐसा कभी नहीं करते।

उन्हें इस बात की खुशी है कि वे अपनी बातों से लोगों को हंसाते रहते हैं। उनका यह प्रयास आज के दौर में इस लिए वाहवाही के काबिल है, क्योंकि आज के दौर में ज्यादातर लोग बेहद तनाव में रहते हैं।


कॉमेडी नाइट्स विद कपिल सरीखे टीवी शो लोगों का तनाव कम करने में सार्थक साबित हो रहे हैं। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि सिद्धू साहब ने कभी उन्हें रोज भेंट नहीं किया, लेकिन वे शो में फूल बांट रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें