फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
लहरागागा में अरिहंत ट्रेडिंग कंपनी की दुकान में लगी भीषण आग। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
लहरागागा शहर में नगर काउंसिल की दुकानों में स्थित अरिहंत ट्रेडिंग कंपनी की दुकान में सोमवार सुबह आग लगने दुकान में पड़ा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ी करीब 2 घंटे देरी से पहुंची। जिससे खफा लोगों ने दमकल विभाग और नगर काउंसिल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर निवासियों ने दुकान मालिक के नुकसान की भरपाई करने और शहर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके दुकान के मालिक राम गोपाल बबला ने बताया कि इस आगजनी में उनका करीब 15 लाख रुपयेका नुकसान हो गया है। उन्हें सुबह करीब पौने छह बजे किसी ने फोन करके बताया कि दुकान में आग लगी हुई है। वह तुरंत दुकान पर पहुंचे और देखा कि दुकान में भयानक आग लगी हुई थी, जिस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। दूसरी तरफ, नगर काउंसिल के सैनिटेशन इंस्पेक्टर हरिराम भट्टी से बात की तो उन्होंने बताया के उन्हें करीब पौने छह बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जिस पर उन्होंने तुरंत नगर काउंसिल सुनाम को दमकल गाड़ी भेजने के लिए कहा। गाड़ी आने पर उनके व दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि वह लहरागागा नगर काउंसिल की तरफ से एक रिपोर्ट बनाकर भेजेंगे कि लहरागागा नगर काउंसिल को फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें