फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले की पति की हत्या, फिर लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरागागा के नजदीकी गांव चूडल कलां के अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्ति काला सिंह की मौत के मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब पुलिस की जांच में उसकी पत्नी गोलो कौर और उसका प्रेमी पवन कुमार ही उसकी हत्या के आरोपी निकले। हालांकि काला सिंह के कत्ल के बाद उसकी पत्नी ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। पहले पुलिस इस मामले को हलके में ले रही थी। पंजाब अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य पूनम कांगड़ा के हस्तक्षेप पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
विज्ञापन

डीएसपी बूटा सिंह गिल ने बताया कि काला सिंह के कातिलों को गिरफ्तार करके सख्त सजा दिलाने के लिए गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान शक की सुई उसकी पत्नी पर आकर अटक गई। पुलिस ने जब काला सिंह की पत्नी गोलो कौर के साथ थोड़ी सख्ती बरती तो उसने बताया कि उसके पवन कुमार निवासी चूड़लकलां के साथ प्रेम संबंध हैं और उसका पति काला सिंह उनके प्रेम संबंधों में रोड़ ाबन रहा था। उन्होंने 22 नवंबर को उसका कत्ल करके गांव सिधानी के पास भाखड़ा नहर में फेंक दिया था और 25 नवंबर को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
बीती 27 नवंबर को काला सिंह का शव गांव चांदपुरा-बबनपुर मध्य नहर से मिल जाने के बाद काला सिंह के परिवार वालों ने जाखल-बुढलाडा-सुनाम मुख्य सड़क पर धरना लगा दिया था और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने गोलो कौर और उसके प्रेमी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, जब यह मामला पंजाब अनुसूचित जाति आयोग की चेयरर्सन तेजिंदरकौर के ध्यान में आया तो उन्होंने तुरंत एससी आयोग की सदस्य पूनम कांगड़ा से संपर्क करके उन्हें इस मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए गांव चुडल कलां जाने के आदेशदिए। पूनम कांगड़ा ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार के साथ हमदर्दी व्यक्त की और मौके पर मौजूद डीएसपी बूटा सिंह को तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। साथ ही परिवार को भरोसा दिलाया था कि उन्हें पूर्ण इंसाफ दिलाया जाएगा। उन्होंने पुलिस को 5 दिसंबर को चंडीगढ़ एससी कमिशन दफ्तर में रिपोर्ट पेश करने के आदेश भी दिए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें