फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भ्रष्टाचार पर शिव सेना का कटाक्ष

Thu, 24 Oct 2013 10:32 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में शिव सेना पंजाब ने जिलाधीश कार्यालय के समक्ष धरना देकर अतिरिक्त जिलाधीश नीरू कत्याल गुप्ता को ज्ञापन दिया। इसमें मांग की गई कि पंजाब के बेरोजगार युवकों को पटवारियों की नौकरी दी जाए, क्योंकि वर्तमान में पटवारी कथित रूप से घोटाले कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह धरना सेना के चेयरमैन राजीव टंडन के नेतृत्व में हुआ। इसमें व्यंग्यात्मक तौर पर सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार पर कटाक्ष किया और मुफ्त में सरकारी नौकरी के लिए खुद को तैयार बताया।

 टंडन ने कहा कि पटवारी मोटे वेतन ले रहे हैं, वहीं लोगों का काम करवाने के बदले में कमाई कर रहे हैं। इसी संदर्भ में बेरोजगार युवकों ने अप-टू-डेट बनकर मिनी सचिवालय में पहले पटवारियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया और बाद में अतिरिक्त जिलाधीश को ज्ञापन देकर मांग की कि भ्रष्टाचार में लिप्त पटवारियों को पद मुक्त करके उनके स्थान पर पढ़े लिखे बेरोजगार युवकों को तैनात किया जाए।
विज्ञापन


 टंडन ने कहा कि उनका संगठन पंजाब के सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करेगा और इसके लिए शीघ्र ही एक योजना तैयार करके सभी प्रशासनिक मुख्यालयों पर धरने दिए जाएंगे।
विज्ञापन


युवा पीढ़ी अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगी। इस अवसर पर अश्वनी चोपड़ा शहरी प्रधान और राकेश कपूर जिला प्रभारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें