फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना पंजाब नेता को मिली जान से मारने की धमकी: अमित अरोड़ा को विदेशी नंबर से आई कॉल, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 12 Feb 2025 03:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

शिवसेना पंजाब के नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। शिवसेना नेता अमित अरोड़ा को विदेशी नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें धमकी दी है। कॉल करने वाला पंजाबी में बात कर रहा था। 
विज्ञापन
शिवसेना पंजाब नेता अमित अरोड़ा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कट्टरपंथियों के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर सुर्खियों में रहने वाले शिवसेना पंजाब के नेता अमित अरोड़ा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। विदेशी नंबर से किसी पंजाबी भाषा में बोलने वाले व्यक्ति ने जहां अमित अरोड़ा को जान से मारने की धमकियां दी, उससे पहले उन्हें गालियां देकर गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया गया। अमित अरोड़ा ने सारी कॉल की रिकार्डिंग कर इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि फोन कहां से आया है। बताया जा रहा है कि किसी विदेशी नंबर से कॉल किया गया था। इससे पहले भी अमित अरोड़ा को कई बार फोन पर धमकियां मिल चुकी है।
विज्ञापन


कट्टरपंथियों के खिलाफ बयान देकर अमित अरोड़ा पर पहले हमला हो चुका है। उनके पास एनआईए की सिफारिश पर सुरक्षा दी गई है। उन्हें कई बार पाकिस्तानी नंबर से भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं और कई बार अलग-अलग विदेशी नंबरों से धमकी भरे फोन कॉल्स आ चुके हैं। गुजरात पुलिस ने पीछे कुछ आतंकवादियों का भंडाफोड़ किया था तो उसमें भी खुलासा हुआ था कि अमित अरोड़ा उनके निशाने पर थे। बकायदा गुजरात पुलिस लुधियाना आकर अमित अरोड़ा के बयान दर्ज कर ले गई थी। उसके बाद फिर लगातार धमकियां आती रही। 

अब एक बार फिर अमित अरोड़ा को धमकियां मिली है। अमित अरोड़ा ने बताया कि ऐसी धमकियां उन्हें कई बार आ चुकी है। वह प्रशासन को इस बारे में बता देते हैं और इस बार भी बता दिया है। बाकी वह
विज्ञापन
विज्ञापन

कट्टरपंथियों के खिलाफ पहले भी बोलते थे और अब भी बोलते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें