फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पति के अनैतिक संबंधों व मारपीट से परेशान महिला ने की आत्महत्या

Tue, 11 Feb 2025 10:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसा। गांव ठुठियावाली निवासी सुखप्रीत कौर (27) ने पति के अनैतिक संबंधों और मारपीट से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार शाम की है। ठुठियावाली पुलिस चौकी ने महिला के भाई की शिकायत पर उसके पति व दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला पांच और सात साल की बच्चियों की मां थी। सुखप्रीत के भाई बादल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन का पति मनप्रीत सिंह और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। मनप्रीत सिंह के किसी अन्य महिला के साथ अनैतिक संबंध हैं। इस वजह से घर में आए दिन झगड़ा रहता था और उसकी बहन को पीटा जाता था। मामले के जांच अधिकारी पुलिस चौकी ठुठियावाली के सहायक थानेदार ओम प्रकाश ने बादल सिंह के बयान पर सुखप्रीत के पति मनप्रीत सिंह, नंनद उकरो कौर तथा एक अन्य महिला पाली कौर निवासी तुंगवाली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का उसके मायके खड़क सिंह वाला में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें