फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: गनमैन वापस करने की गुहार लेकर पुलिस के पास पहुंचे शिवसेना नेता

Thu, 20 Jul 2023 10:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
- कहा- बिना जांच-पड़ताल रेवड़ियों की तरह गनमैन बांट रहा है पुलिस प्रशासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। कट्टरपंथियों के खिलाफ बोलने के बाद मिलने वाली धमकियां दिखा पुलिस प्रशासन से सुरक्षा के नाम पर गनमैन लेने वाले शिवसेना नेताओं के बीच विवाद हो गया है। महानगर के शिवसेना नेता एक-दूसरे के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं। वीरवार को अपने ही नेताओं के खिलाफ होकर शिवसेना पंजाब के नेता गनमैन वापस लेने की गुहार लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास पहुंचे। शिवसेना नेता हेमंत ठाकुर ने अपना सुरक्षा कर्मचारी वापस लेने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि महानगर के शिवसेना के नाम पर बनी संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों के गनमैन भी वापस लिए जाएं।
हेमंत ठाकुर ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने बिना जांच पड़ताल किए रेवड़ियों की तरह गनमैन बांट रखे हैं। कोई प्लास्टिक डोर बेचते हुए पकड़ा गया, उसे भी गनमैन मिला है। वहीं, नशा तस्करी में गिरफ्तार और शिवसेना नेता सोना लूटने के मामले में फरार है उसके पास भी करीब पांच के गनमैन हैं।
विज्ञापन

गुरसिमरन सिंह मंड को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हेमंत ठाकुर ने कहा कि मंड ने एक संस्था बना रखी है, जिसके राष्ट्रीय चेयरमैन भी खुद हैं और प्रधान भी। वह सरकार से कट्टरपंथियों से धमकियां मिलने के नाम पर करीब दस गनमैन लेकर घूम रहे हैं। चंद्र नगर इलाके में एक-दो गलियों में रहने वाले छह लोगों के पास गनमैन हैं।
जांच के बाद पुलिस प्रशासन दे गनमैन : टंडन
शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने बताया कि समाज के लिए कुछ न करने वालों के पास भी गनमैन हैं। गोली बटाला में चलती है और गनमैन लुधियाना के उन नेताओं को दे दिए जाते हैं जिन्हें कोई जानता तक नहीं। अपने पर लग रहे आरोपों पर टंडन ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन को लगता है कि उन्हें सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है तो उनकी सुरक्षा वापस ली जाए। जांच के बाद ही पुलिस को प्रशासन को गनमैन देने चाहिएं।
विज्ञापन

माहौल खराब करने वालों की सुरक्षा हो वापस : गुरसिमरन मंड
एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन गुरसिमरन सिंह मंड ने आरोप लगाया कि शिवसेना पंजाब के नेताओं ने शहर का माहौल खराब किया है। वह किसी के खिलाफ भी बयान दे देते हैं। शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन के साथ-साथ उनके साथियों के बारे में पुलिस जांच करे और उनकी सुरक्षा खत्म की जाए। उन्होंने कहा कि शहर में सबसे ज्यादा सुरक्षा कर्मचारी शिवसेना पंजाब के नेताओं के पास ही है। माहौल खराब करने वालों की सुरक्षा वापस होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें