फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के गढ़ से शिअद का भविष्य तय करेगी पटियाला रैली

Sat, 12 Dec 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला में 15 दिसंबर को होने वाली अकाली दल की सद्भावना रैली और इसी दिन बठिंडा में होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता भारी भीड़ जुटाने में जुट गए हैं। एक और अकाली दल जहां फतेहगढ़ साहिब के तीन विधानसभा हलकों अमलोह, सरहिंद और बसी पठाना से 450 बसें व 500 कारों के काफिले लेकर जाने की बात कर रहा है वहीं कांग्रेस हर हलके से 300 लोगों को ही लेकर जा रही है। कांग्रेसियों के मुताबिक ये 300 लोग पार्टी के पक्के समर्थक हैं। पिछले पांच साल के सियासी आंकड़ों पर नजर डालें तो तीनों विधानसभा हलकों में कांग्रेस का वोट बैंक ज्यादा मजबूत रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में अमलोह और सरहिंद विधानसभा हलकों में कांग्रेस विजेता रही थी।
विज्ञापन

अकाली दल के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह लिबड़ा और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीप सिंह चीमा ने बताया कि पटियाला की रैली ऐतिहासिक होगी। उन्हें पार्टी से कोई टारगेट तो नहीं मिला लेकिन 450 बसें जरूर मिलीं हैं। इनमें अमलोह हलके के लिए 150, सरहिंद के लिए 200 और बसी पठाना के लिए 100 बसें हैं। इसके अलावा करीब 500 वर्करों के निजी वाहन हो जाएंगे। फतेहगढ़ साहिब से रैली में करीब 25 हजार लोगों का पहुंचने का अनुमान है। सरहिंद इंचार्ज दीदार सिंह भट्टी, अमलोह इंचार्ज जगदीप सिंह चीमा, अकाली टिकट के दावेदार गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना और बसी पठाना के मौजूदा विधायक जस्टिम निर्मल सिंह गांवों में लोगों को इकट्ठा करने में जुट गए हैं। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी ने कहा कि बठिंडा रैली के लिए हर हलके से 300 वर्कर जाएंगे। यह संख्या एक हजार के पार भी हो सकती है। सब अपने निजी वाहनों पर जा रहे हैं। पार्टी की ओर से रैली में भीड़ जुटाने का कोई निर्देश नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि यह एक हजार वर्कर उनका पक्का वोट बैंक हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें