कान्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) की ओर से सरकारी महिला कॉलेज में आयोजित लुधियाना फेयर के दूसरे दिन भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। फेयर में करीब 180 उद्योगों ने अपने लेटेस्ट उत्पादों को शोकेस किया है।
लोग पारंपरिक फर्नीचर, फुलकारी, फुटवियर, ब्रास से बने उत्पाद और गिफ्ट उत्पादों को खासा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा खाने पीने के स्टॉल पर भी अच्छा जमावड़ा है। सीआईआई के पंजाब हेड सुमनप्रीत सिंह ने कहा कि फेयर दक्ष इंडिया के जरिए रूरल इंडिया को भी प्रमोट करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीण भारत के उत्पादों को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आज फेयर में दोराहा के ओल्ड एज होम हेवनली पैलेस से आए बुजुर्गों ने भी आधुनिक स्टाइल, ट्रेंड की झलक देखी। इसके अलावा बच्चों और युवाओं ने साइकिलों, कारों के अलावा गिफ्ट उत्पादों के बारे में जानकारी लेकर खरीदारी की।