फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: शहीद सुखदेव थापर ट्रस्ट की भूख हड़ताल खत्म

Sat, 22 Aug 2026 01:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट ने शुक्रवार को अपनी 10 दिन से चल रही क्रमवार भूख हड़ताल समाप्त कर दी। यह हड़ताल जिला प्रशासन द्वारा मांगों को लिखित रूप से स्वीकार करने की गारंटी मिलने के बाद खत्म हुई। उप जिलाधिकारी लुधियाना ईस्ट जसलीन कौर भुल्लर और नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विनित कुमार ने ट्रस्ट को स्वीकृति पत्र सौंपा।
ट्रस्ट की मुख्य मांगों में शहीद सुखदेव थापर की जन्मस्थली तक सीधी सड़क का निर्माण और रेलवे स्टेशन का नाम उनके नाम पर रखना शामिल था। विधायक अशोक पराशर पप्पी ने सड़क निर्माण के लिए 18 लाख रुपये देने की बात कही थी। हालांकि, प्रदर्शनकारी लिखित गारंटी पर अड़े रहे। भूख हड़ताल के नौवें दिन शहीद सुखदेव थापर के वंशज अशोक थापर की तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक थापर ने बताया कि उप जिलाधिकारी और संयुक्त आयुक्त ने 15-20 दिन के भीतर सड़क निर्माण शुरू करने का भरोसा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे स्टेशन का नाम शहीद सुखदेव थापर के नाम पर रखने की प्रक्रिया जिला प्रशासन ने केंद्र सरकार को भेजने के लिए शुरू कर दी है। इस अवसर पर नगर निगम के सहायक आयुक्त रणजीत सिंह, उप प्रभागीय अधिकारी सिमर व कर्ण सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें