फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: लुधियाना में डिलीवरी ब्वॉय से पर्स छीना

Sat, 22 Aug 2026 01:14 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। बसंत एवेन्यू स्थित प्रभु चौक के पास एक डिलीवरी कर्मी को लूट लिया गया। बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे मोबाइल और नकदी छीनी।
डिलीवरी देने के लिए पता पूछने के बहाने बदमाशों ने पीड़ित को रोका। उन्होंने अचानक हमला कर उसका मोबाइल और डिब्बे में रखी 10 हजार रुपये की नकदी व बटुआ छीन लिया। विरोध करने पर हमलावरों ने धारदार हथियार (दातर) से उसकी पीठ पर वार किया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। थाना सदर पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। जुझार नगर के सुरिंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। सुरिंदर कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले सामान आपूर्ति करते समय यह घटना हुई। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें