फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशानुसार करेगी कार्रवाई: धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों से जुड़े मामले में श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज की ओर से जारी आदेशों के अनुसार एसजीपीसी पूरी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

धामी ने बताया कि पहले भी इस मामले की जांच श्री अकाल तख़्त साहिब की सरपरस्ती में हुई थी, जिसके बाद संबंधित कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा कि अब ताज़ा आदेशों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी और यदि एसआईटी संपर्क करती है, तो एसजीपीसी पूरा सहयोग करेगी। धामी ने स्पष्ट किया कि कमेटी श्री अकाल तख़्त साहिब के आदेशों को सर्वोपरि मानते हुए, श्रद्धा और जिम्मेदारी के साथ पालन सुनिश्चित करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें