फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल बाद पंजाब की ऐतिहासिक वापसी: नेशनल वॉलीबॉल में ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। पंजाब वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष और सांसद गुरजीत सिंह औजला ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर बालीवाल टीम के खिलाड़ियों को फोन कर बधाई दी। 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में पंजाब पुरुष टीम ने स्ट्रेट सेट्स में सर्विसेज टीम को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता, जिससे 21 वर्षों बाद पंजाब ने राष्ट्रीय ओपन वॉलीबॉल में पोडियम पर वापसी की। पिछला पदक पंजाब को 2006 में मिला था। सांसद औजला ने कहा कि इस सफलता का श्रेय टीम में काबिल खिलाड़ियों को बिना किसी सिफारिश के मौके दिए जाने को जाता है। उन्होंने कोच और कप्तान को विशेष बधाई दी और कहा कि खेल के प्रति संजीदा खिलाड़ियों को पूरी आज़ादी और सम्मान के साथ खेलने का अवसर देने से ही यह संभव हो पाया। औजला ने यह भी बताया कि वर्ष 2025–26 पंजाब वॉलीबॉल के लिए स्वर्णिम दौर साबित हो रहा है। नवंबर 2025 में जूनियर बॉयज़ टीम ने राजस्थान के झुंझुनूं में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और अब सीनियर टीम ने भी इस परंपरा को आगे बढ़ाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें