फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज के होल में गिरी बच्ची, मौत

Sun, 07 Feb 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/खन्ना
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुरा इलाके की रहने वाली तीन साल की बच्ची संध्या साहनी की सीवरेज के होल में गिरने से मौत हो गई। बच्ची के शव को शनिवार देर शाम दफना दिया गया। फिलहाल पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन


संध्या के पिता देवनाथ ने बताया कि शनिवार शाम संध्या घर के पास ही खेल रही थी। जब काफी देर तक वह घर नहीं आई तो वे उसे गली में ढूंढने गए, लेकिन वह नहीं मिली। किसी ने बताया कि साथ वाली गली में नगर काउंसिल के सीवरेज के होल साफ कर रहे थे, लेकिन अब वह चले गए हैं। उन्होंने सीवरमैन से बात की तो उन्होंने बताया कि सीवरेज के नौ होल साफ किए गए थे। होल साफ करने के लिए तीन लोग गए थे और सभी के ढक्कन एक साथ खोल दिए थे।

देवनाथ ने बताया कि उन्होंने अपील की कि वह होल को चेक करें लेकिन वह नहीं माने। काफी मिन्नत के बाद उन्होंने सीवरेज के होल चेक करने शुरू किए। एक होल में कस्सी मार के गंदगी बाहर निकाली गई तो बच्ची का शव भी साथ में बाहर आ गया बच्ची का शव देख मौके पर मौजूद लोग भड़क गए। इस पर सीवरमैन वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


काउंसिल के ईओ चरणजीत सिंह ने कहा कि हमने इस हादसे के संबंध में एक टीम गठित कर दी है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी सिटी थाना के एसएचओ अश्वनी कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद हम मौके पर पहुंचे तो पता चला कि घरवालों ने बच्ची के शव को दफना दिया है। एसएचओ ने बताया कि इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।
लापरवाही ने ली संध्या की जान
नगर काउंसिल की सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि सीवरेज के नौ होल थे और तीन कर्मचारियों ने सभी सीवरेज के ढक्कन एक साथ खोल दिए थे। कानूनन जितने होल होते हैं, उतने ही कर्मचारी होने चाहिए। कर्मचारी तब तक वहां खड़ा रहता है, जब तक होल साफ कर बंद नहीं कर दिया जाता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें