फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लुधियानवी देखेंगे सलमान के दाव-पेंच

Sun, 07 Feb 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर के बाद अब लुधियाना के गांव की गलियों में सलमान भी अपना जलवा दिखाएंगे। सलमान खान की फिल्म सुल्तान के लिए लुधियाना में लोकेशन चुन ली गई है। सलमान के फरवरी के बाद लुधियाना आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुल्तान के लिए गुजरंवाल, गांव ललतो और किलारायपुर की लोकेशन को चुना गया है, जहां सलमान खान और अनुष्का शर्मा शूटिंग करेंगे। गुजरवांल की गलियों में सलमान दिखेंगे। गांव ललतो में लाल रंग की हवेली का सीन और किलारायपुर में एक घर का सीन लेना फिल्म के लिए तय किया गया है।

जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले आई फिल्म की 15 सदस्यीय टीम ने 6 फरवरी को किलारायपुर के और 7 फरवरी को किलारायपुर और नीलों नहर के पास के सीन शूट किए। लुधियाना में सिर्फ 20-25 दिनों का ही शूट है, बाकी फिल्म मुंबई में शूट होगी। यशराज फिल्मस के बैनर तले बन रही फिल्म सुल्तान की शूटिंग के लिए प्रोडक्शन टीम किलारायपुर पहुंच चुकी है। फिल्म के कुछ सीन 80वें किलारायपुर खेल मेले से लिए गए है। इसमें बैंच प्रेस और दौड़ लगाने समेत अन्य करतबों के सीन लिए गए है। फिल्म हरियाणा के पहलवान पर है।
विज्ञापन


आमिर खान अपनी फिल्म दंगल के लिए सितंबर से नवंबर तक लुधियाना में रहे और किलारायपुर, गुजरंवाल, गुरु नानक स्टेडियम, पुलिस लाइन, जगरांव पुल और जनता नगर की गलियों में शूटिंग की। इसके बाद जनवरी में 10 दिनों का सैट लगाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें