फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने उड़ाए 18.50 लाख के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्सी पठाना में एक नौकर ने मालिक के फार्म से 18.50 लाख के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने गहने बरामद कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान पप्पू निवासी गांव सहजोली डाकखाना पिपराइच सखौली एहरौली बाजार कुशी नगर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी बस्सी पठाना सुखमिंदर सिंह चौहान ने बताया कि 21 फरवरी को शिकायतकर्ता अर्शदीप सिंह कंग निवासी कंग फार्म गांव मारवा थाना बसी पठाना जिला फतेहगढ़ साहिब की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने नौकर पप्पू को करीब डेढ़ महीना पहले ही फार्म पर रखा था। उसने 20 फरवरी की रात उनके घर से 18 लाख 50 हजार के गहने चोरी कर लिए। शिकायत पर एसएसपी अमनीत कौंडल द्वारा बनाई गई टीम में शामिल एसपी जगजीत सिंह जल्ला व एसएचओ मनप्रीत सिंह दयोल थाना बस्सी पठाना ने टीमें बनाकर अलग-अलग बिंदुओं पर काम किया। 24 घंटे में गहने बरामद कर लिए गए। डीएसपी चौहान ने बताया कि मुलजिम पप्पू मौके से फरार हो गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें