संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। दुष्कर्म के आरोप में नामजद आरोपियों ने सोमवार की रात करीब दस बजे अपने साथियों के साथ मिल पीड़ित लड़की के भाई हमला कर दिया। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित युवती के भाई की शिकायत पर अहाता मोहम्मद ताहिर निवासी करण बजाज, बिल्ला बोरी, ज्योति, करण वालिया, कुणाल शर्मा और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
युवती के भाई की शिकायत के मुताबिक आरोपी कुणाल शर्मा उर्फ अभय, बिल्ला बोरी और ज्योति पर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना डिवीजन तीन में मामला दर्ज है। आरोपी जमानत पर जेल से बाहर हैं। केस वापस लेने का दबाव आरोपियों की तरफ से डाला जा रहा है। वह केस वापिस नहीं ले रहे। सोमवार की देर रात को वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। उसके पीछे ही आरोपी करण बजाज, बिल्ला बोरी और एक अन्य युवक उनका पीछा कर रहे है।
वह अपने बाइक चला रहा था। उसने बाइक गलियों में घुमा दिया और अहाता मोहम्मद ताहिर के पास पार्क के नजदीक पहुंच गए। वहां उसने अपने एक अन्य दोस्त को भी फोन कर बुला लिया। इसी दौरान आरोपी भी पीछा करते हुए आ गए और उन्होंने आते ही बोतलें चलानी शुरु कर दी। इसी दौरान कुणाल शर्मा और ज्योति भी आ गए। उन्होंने भी तेजधार हथियार से हमला करने की कोशिश की। वह बाल बाल बच गए।
इसी दौरान उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। एसएचओ इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है उनकी तलाश में छापा मारे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।