फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नौकर दंपती ने नशीला दूध पिलाकर नकदी-जेवर चुराए

Sun, 27 Sep 2026 05:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लुधियाना। माया नगर इलाके में एक घरेलू नौकर दंपती ने मालिक को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वे घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने नीरज सचदेवा की शिकायत पर नौकर अर्जुन और उसकी पत्नी माया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी दंपती की तलाश जारी है। नीरज सचदेवा ने अर्जुन और माया को घरेलू कामकाज के लिए रखा था। वे घर का खाना भी बनाते थे। आरोपियों ने नीरज सचदेवा को दूध पीने के लिए दिया। दूध पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेसुध हो गए। बेहोश होने के बाद आरोपियों ने घर से नकदी और अन्य सामान चुरा लिया। वे तुरंत फरार हो गए। अगले दिन अस्पताल में होश आने पर नीरज सचदेवा को चोरी का पता चला। तिजोरी से ढाई लाख रुपये नकदी और 105 ग्राम सोने व चांदी के जेवरात गायब थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें