फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: होटल और रेस्टोरेंट उद्योग में एआई के उपयोग पर की चर्चा

Sun, 27 Sep 2026 05:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ पंजाब (एचआरएपी) ने विश्व पर्यटन दिवस 2026 मनाया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से पर्यटन में बदलाव रहा। इसमें होटल और रेस्टोरेंट उद्योग में एआई तथा डिजिटल तकनीक के उपयोग पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में ऑनलाइन बुकिंग, ग्राहक सेवा, मार्केटिंग और ऑनलाइन प्रतिष्ठा प्रबंधन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। एसोसिएशन ने सदस्यों को साइबर सुरक्षा और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जिम्मेदार इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया। एचआरएपी अध्यक्ष अमरवीर सिंह ने विजिट पंजाब एक्सपीरिएंस अवर हास्पिटेलिटी अभियान को आगे बढ़ाया। उन्होंने पंजाब की समृद्ध विरासत, संस्कृति और पर्यटन स्थलों को अधिक पर्यटकों तक पहुंचाने पर जोर दिया। सदस्यों को अपने प्रतिष्ठानों में पंजाब काॅर्नर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके जरिये पर्यटकों को पंजाब से जुड़ी डिजिटल जानकारी क्यूआर कोड के माध्यम से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ने सतत एवं जिम्मेदार पर्यटन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसमें पानी और ऊर्जा संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक में कमी तथा खाद्य अपशिष्ट प्रबंधन शामिल है। अमरवीर सिंह ने कहा कि पंजाब की मानवीय गर्मजोशी को तकनीक से जोड़कर पर्यटन को स्मार्ट, सुरक्षित और टिकाऊ बनाया जा सकता है। एसोसिएशन ने पंजाब सरकार से पर्यटन के बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और प्रचार को मजबूत करने की अपील की। उद्योग हितैषी नीतियों को और प्रभावी बनाने का भी आग्रह किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें