फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: वरिष्ठ अकाली कार्यकर्ता को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने के लिए जा रहे थे गुरिंदरपाल सिंह पप्पू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। स्कूटी पर गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने जा रहे वरिष्ठ अकाली कार्यकर्ता गुरिंदर पाल सिंह पप्पू को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। कार सवार घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुरिंदर पाल सिंह पप्पू का परिवार कई साल से शिरोमणि अकाली दल बादल पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है। भाई रणधीर सिंह नगर निवासी गुरिंदर पाल सिंह पप्पू फिरोजपुर रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए जा रहे थे। जब वह फिरोजपुर रोड पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। वह नीचे गिरे और उनके पेट में किसी चीज से काफी चोट लग गई। थाना सराबा नगर के एसएचओ अमनिंदर सिंह का कहना है कि आरोपी कार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें