फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाः भारत-चीन में बढ़ते तनाव के बीच हलवारा स्टेशन पर तैनात की गईं हैं एंटी एयरक्राफ्ट गन

Thu, 02 Jul 2020 12:24 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, हलवारा(लुधियाना)
विज्ञापन
कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गलवान में भारत और चीन के बीच बढ़ते विवाद को देखते हलवारा एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए एंटी एयरक्राफ्ट गन को तैनात किया है। संभावना है कि आने वाले दिनों में हलवारा के आसपास एरिया में भी ऐसी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से हलवारा एयरफोर्स को वायुसेना के लिए अहम है, क्योंकि यहां कई तरह से लड़ाकू विमान तैनात हैं। अब तक जब भी देश पर कोई मुसीबत आई है, तो हलवारा एयरफोर्स स्टेशन में अच्छी भागीदारी दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को हलवारा एयरफोर्स स्टेशन में एंटी एयरक्राफ्ट गन आनी शुरू हो गई थी।

फिलहाल सभी गन को एयरफोर्स स्टेशन के अंदर ले जाया गया है। वहां इन्हें सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किया जाएगा। इनमें कुछ को एयरफोर्स स्टेशन के आसपास एरिया में भी तैनात किया जा सकता है। चाहे कारगिल हो या फिर कोई भी युद्ध एयरफोर्स स्टेशन के सुरक्षा चक्र को इसी तरह कड़ा किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें