फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों ने डीसी से दो दिन का समय मांगा

Wed, 20 Apr 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
लुधियाना में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ धरने पर बैठे पेरेंट्स। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निजी स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए डीसी रवि भगत ने 6 अप्रैल को आदेश जारी किए थे। स्कूलों ने इन आदेशों को अभी तक माना नहीं  है।
विज्ञापन


इससे पेरेंट्स का रोष बढ़ता जा रहा है। रोष को शांत करने के लिए डीसी ने बुधवार को पेरेंट्स ओर स्कूलों की मीटिंग बुलाई। इसमें स्कूलों ने डीसी से दो दिन का समय मांगा। मीटिंग में विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल व सहोदया स्कूल के डायरेक्टर डीपी गुलेरिया भी मौजूद रहे। इस दौरान पेरेंट्स के साथ आए नेताओं को मीटिंग से बाहर कर दिया गया। पेरेंट्स ने कहा कि डीसी की ओर से बनाई गई कमेटी में स्कूलों ने माना था कि डीसी जो आदेश देंगे देंगे, वह उन्हें जारी करेंगे। परंतु स्कूल ही अपने वादे से पीछे हट रहे हैं। इस पर डीसी ने स्कूलों के प्रिंसिपल व सहोदया स्कूल के डायरेक्टर को जारी किए गए आदेश मानने के लिए कहा।

इस पर गुलेरिया ने डीसी रवि भगत से दो दिन का समय मांगा। उन्होंने कहा कि वह वीरवार को सभी स्कूलों के साथ मीटिंग करेंगे। इसकेे बाद जो भी निर्णय होगा वह शुक्रवार को डीसी आफिस में रिपोर्ट करेंगे। पेरेंट्स एसोसिएशन लुधियाना के प्रधान रजिंदर घई तथा एडवोकेट केजी शर्मा ने बताया कि स्कूलों की ओर से दो दिन का समय मांगा गया है। दो दिन बाद अगर वह पेरेंट्स की मांगे नहीं मानते तो कड़ा संघर्ष करने के लिए वह तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विडियो रिकार्डिंग करने वाले को निकाला बाहर 
डीसी रवि भगत के साथ पेरेंट्स ओर स्कूलों की कई बार हुई मीटिंग में स्कूल अपने वादे से पीछे हट जाते हैं। इस पर डीसी के साथ मीटिंग में की जाने वालों बातों की एक व्यक्ति ने विडियो रिकार्डिंग करनी शुरु कर दी। वीडियो में पेरेंट्स, डीसी और स्कूलों की हर बात रिकार्ड की जा रही थी। इसी बीच विडियो रिकार्डिंग कर रहे व्यक्ति पर डीसी की नजर पड़ गई। इस पर डीसी ने पुलिस मुलाजिम को बुलाया और वीडियो डिलीट कर रिकार्डिंग करने व्यक्ति को बाहर करने के लिए कहा।

पुलिस उसे व्यक्ति को संबंधित थाने ले गई। मीटिंग खत्म होने पर डीसी ने पुलिस सेव्यक्ति को छोड़ने के लिए कहा।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें