फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: संगरूर के एसएसपी और उनकी पत्नी एहतियातन घर में बंद, विदेश घूमकर आए हैं दोनों

Sat, 14 Mar 2020 11:04 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
इटली और अन्य देशों में छुट्टियां बिताकर लौटे संगरूर के एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग और उनकी पत्नी को संगरूर स्थित उनके घर में ही नजरबंद किया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कम से कम 14 दिन तक उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। न ही वह किसी से मिल पाएंगे। उनकी डाक के आने पर भी फिलहाल रोक लगाई हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एसएसपी संगरूर डॉ. संदीप गर्ग अपनी पत्नी के साथ विदेश में छुट्टियां मनाकर पिछले दिनों ही लौटे थे। इस दौरान एसएसपी दंपति कुछ दिन इटली में भी रहे, जहां कोरोना वायरस बड़े स्तर पर फैला हुआ है। डॉ. गर्ग की तरफ से बताया गया है कि जब इटली में कोरोना के कारण एक मरीज की मौत हुई थी, तो उन्होंने अपना टूर प्रोग्राम बदल दिया था और वह स्विटजरलैंड चले गए थे।

उनके साथ दो अन्य अधिकारी भी थे। विभाग ने चारों लोगों को घरों में रहने के आदेश दिए हैं। डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि डॉ. संदीप गर्ग और उनकी पत्नी को एहतियात के तौर पर घर में रहने के लिए कहा गया है। कोरोना वायरस का कोई भी लक्षण अभी इनमें नजर नहीं आया है लेकिन सतर्कता के कारण उन्हें आइसोलेटिड किया गया है। डॉ. गर्ग ने विदेश से लौटने के बाद अपना पूरा मेडिकल चेकअप करवाया था लेकिन उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
विज्ञापन


दो संदिग्ध सिविल अस्पताल में भर्ती
संगरूर। कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीजों को शुक्रवार को संगरूर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह दोनों मरीज पिछले दिनों नेपाल गए थे और इन्हें खांसी और बुखार की शिकायत थी। पहले इन्हें सिविल अस्पताल धूरी में दाखिल करवाया गया था जहां से उन्हें संगरूर के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया। इन्हें तुरंत आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया।

सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार ने बताया कि दोनों मरीजों में कोरोना का कोई भी लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं क्योंकि यह नेपाल से आए हैं और वहां वायरस के ज्यादा मामले नहीं है। डीसी थोरी ने कहा कि यह मामले कोरोना वायरस संबंधित नहीं हैं। दोनों की मेडिकल जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें