फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः इटली से लौटी महिला की रिपोर्ट आई निगेटिव, अस्पताल में बनाया अलग फ्लू कॉर्नर

Sat, 14 Mar 2020 10:44 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पंजाब में डेराबस्सी के स्थानीय बाला जी नगर में इटली से लौटी कोरोना वायरस की संदिग्ध मरीज महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सेहत विभाग की ओर से इनके ब्लड सैंपल जांच के लिए पुणे की लैब में भेजे थे। इसके बाद सेहत विभाग के अधिकारियों ने चैन की सांस ली है। बता दें कि इटली से एक दंपति अपने दो बच्चों के साथ डेराबस्सी पहुंचा था।
विज्ञापन


कोरोना वायरस को लेकर इन सभी का यहां मेडिकल चेकअप किया गया था। इस दौरान महिला को संदिग्ध मरीज मानते हुए टेस्ट के लिए सैंपल भेजे गए थे। वहीं सेहत विभाग की ओर से करोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ते देख सिविल अस्पताल में अलग से फ्लू कार्नर बनाया गया है।

अस्पताल की ओपीडी में खांसी, बुखार और जुकाम के मरीजों को सीधा इसी वार्ड में चेकअप के लिए भेजा जाता है। सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने कहा कि इटली से लौटी 33 साल की महिला को बुखार की शिकायत थी। अब उसकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी एहतियात बरतने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सभी इंतजाम किए हुए हैं।  सिविल अस्पताल में रोजाना खांसी, जुकाम और बुखार के करीब 50 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें