फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी : विजय सांपला 

Fri, 20 May 2016 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
बरनाला में जिला भाजपा के नेता विजय सांपला को सम्मानित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला का शुक्रवार को पहली बार बरनाला पहुंचने पर जिला भाजपा ने एक समागम में उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर विजय सांपला ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर के सामने आई है।
विज्ञापन


यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान हर 15 दिन में एक घोटाला सामने आता था, लेकिन अब केंद्र की मोदी सरकार में हर 15 दिन बाद कोई न कोई बड़ी प्राप्ति आती है। सांपला ने पंजाब की बात करते कहा कि राज्य में अकाली-भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए स्कीमें चलाईं। किसानों को बिजली, पानी मुफ्त दिया जा रहा है। दलितों, गरीबो, अंगहीनों, विधवाओं को पेंशन दी जा रही हैं। लड़कियों की शादी के लिए गरीबों को शगुन स्कीम दी जा रही है।

सांपला ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि कैप्टन को पंजाब के लोगों के साथ कोई वास्ता नहीं है, उन्होंने अरूसा की तरफ इशारा करते कहा कि जहां तक कि कैप्टन के दोस्त भी बाहर के ही हैं। 
विज्ञापन


सांपला ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार वहां के लोगों से किया कोई भी वादा पूरा नहीं कर सकी। इसके अलावा केजरीवाल पंजाब के पानी के मुद्दे पर पंजाब में कुछ बयान देते हैं, दिल्ली जाकर दूसरा, कोर्ट में तीसरा और कोर्ट से बाहर आकर चौथा बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जहां आम लोगों की पार्टी नहीं रही, वहीं इसमें ऐसे लोग घुस आए हैं, जिनसे देश की एकता व अखंडता को खतरा है। 

इस अवसर पर उनके साथ राज्य के संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, खादी बोर्ड के चेयरमैन हरजीत सिंह ग्रेवाल, पंजाब इंफोटेक पंजाब के चेयरमैन मनजीत सिंह राय, जिला भाजपा के प्रधान गुरमीत हंडियाया मौजूद थे। उन्होंने अंत में विजय सांपला को सम्मानित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें