फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: वर्क परमिट पर रूस भेजने के नाम पर 4.5 लाख रुपये ठगे

Wed, 23 Sep 2026 05:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। रूस में वर्क परमिट पर भेजने के नाम पर गांव चकर के एक कुलदीप सिंह से 4.5 लाख रुपये की ठगी हो गई है। उसे रूस हवाई अड्डे से ही भारत वापस भेज दिया गया। इस मामले में थाना हठूर पुलिस ने दो दलालों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
कुलदीप सिंह के पिता सेवक सिंह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में बेटे को रूस भेजने के लिए दलाल हैप्पी के पास आवेदन लगवाया गया था। परिवार ने दलाल को पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज सौंप दिए। आरोपियों ने रूस भेजने के लिए करीब 4.5 लाख रुपये का खर्च बताया जिसे परिवार ने चुकाया। इसके बाद आरोपियों ने पासपोर्ट पर प्रवेश पत्र की मोहर लगी होने की बात कही और उसे वापस कर दिया। इसी आधार पर कुलदीप सिंह रूस पहुंचा लेकिन हवाई अड्डे पर रोककर भारत वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत लौटने के बाद परिवार ने दलाल से संपर्क किया। आरोपियों ने 20 दिन में दोबारा प्रवेश पत्र लगवाने का भरोसा दिया जिसके लिए उन्होंने पारपत्र व जरूरी दस्तावेज अपने पास रख लिए। 20 दिन बीतने पर परिवार ने वीजा के बारे में पूछा, तो आरोपी टालमटोल करने लगे और धमकियां देने लगे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने दोबारा वीजा नहीं लगवाया और न ही 4.5 लाख रुपये वापस किए। पुलिस अब दलाल हैप्पी (नकोदर निवासी) और अरविंदर सिंह उर्फ अभी (शास्त्री नगर, जगरांव निवासी) की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें