फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में करियाना दुकानदार से लुटेरों ने 25 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। महानगर के बस्ती जोधेवाल स्थित नूरवाला रोड पर रविवार की देर रात दो लुटेरों ने करियाना दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर 25 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो सारी वारदात उसमें कैद हो चुकी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर लुटेरोें की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान मालिक पुनीत गर्ग और उनके साथी बंटी ने बताया उनके पास दूध की एजेंसी है। रविवार की रात वह वसंत विहार करियाना दुकान पर दूध की रकम लेने गया था। पैसे वापिस लेकर जब वह दुकान पर पहुंचे तो पीछे से दो लुटेरे आ गए। आते ही आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया और उससे 25 हजार रुपये लूट लिए थे। सूचना मिलने के बाद थाना बस्तीजोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गोल्डी बिरदी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली गई है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें