फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल नई ऊर्जा और जनसेवा की प्रेरणा देते हैं: गवर्नर

Sat, 24 Oct 2026 11:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने माता श्री चक्रेश्वरी देवी मंदिर में टेका माथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया शुक्रवार को फतेहगढ़ साहिब स्थित ऐतिहासिक माता श्री चक्रेश्वरी देवी मंदिर के वार्षिक समारोह में शामिल हुए। उन्होंने माता रानी के चरणों में माथा टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रबंधक कमेटी ने राज्यपाल का स्वागत किया।
राज्यपाल कटारिया ने कहा कि दूसरी बार इस पवित्र स्थल के दर्शन का सौभाग्य मिलना गर्व की बात है। उन्होंने धार्मिक स्थलों को जीवन में ऊर्जा का केंद्र बताया। यहां मन को शांति और नई शक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान समाज में सकारात्मक सोच, आपसी सद्भाव और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुनील कुमार जैन ने राज्यपाल का धन्यवाद किया। उन्हें स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन:01,01a,b,c,d,e,f - ऐतिहासिक माता श्री चक्रेश्वरी देवी मंदिर में माता रानी के दर्शन करते पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया। साथ में मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुनील कुमार जैन, कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु। गवर्नर साहब का सम्मान करने के लिए मौजूद मंदिर पर बंधक कमेटी के प्रधान सुनील कुमार जैन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें